मनोहरपुर :रेल पार्किंग परिसर में अधेड़ की संदिग्ध मौत, ठंड से जान जाने की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर में रविवार तड़के एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ठंड के कारण मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बिधा मिंज, निवासी पुरानापानी उरांव टोला (मनोहरपुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।

सुबह घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि बिधा मिंज की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और वे अक्सर घर से बाहर रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक को पिछले कई दिनों से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घूमते देखा जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.