बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 24 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई बिजली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur :लाइनपार स्थित बोस मेडिकल के समीप शनिवार दोपहर एक लाइन ट्रक ट्रेलर (संख्या NL-01 AD-1431) द्वारा बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार देने से मनोहरपुर लाइनपार क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। पोल के क्षतिग्रस्त होकर गिरने से बिजली तार भी सड़क पर आ गिरे, जिसके कारण पूरे इलाके में लगभग 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

घटना के बाद बिजली विभाग की टीम देर रात तक मौके पर डटी रही और रविवार को नए पोल की स्थापना एवं वायरिंग कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस बीच एक संभावित बड़ी अनहोनी टल गई, जब चिड़िया स्थित डीएवी स्कूल की बस बच्चों को लेकर मनोहरपुर की ओर लौट रही थी। बस चालक की सूझबूझ से बस को समय रहते रोक लिया गया। यदि बस उस जगह से गुजरती, तो टूटे तार बस पर गिर सकते थे और गंभीर हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए अन्य पोलों का भी शीघ्र नवीनीकरण किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.