पूर्वी सिंहभूम को ‘बाल मित्र जिला’ बनाने के प्रस्ताव को अर्जुन मुंडा का समर्थन

SHARE:

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम को बाल मित्र जिला बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस प्रस्ताव का खुलकर स्वागत किया। यह प्रस्ताव जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं मेला संरक्षक सरयू राय ने बाल मेला 2025 के दौरान पेश किया था।

चतुर्थ बाल मेला 2025 के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अर्जुन मुंडा ने कहा कि बाल मेला एक रचनात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने कहा—
“हमें केवल वस्तु नहीं, व्यक्तित्व का भी निर्माण करना चाहिए। बालपन से ही जीवन की दिशा तय होती है। परिवेश और समाज का प्रभाव बच्चे को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है।”

मुंडा ने आत्मीयता, संस्कार और समुदाय की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कोविड के बाद इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

7 दिनों में 10,000+ बच्चों की भागीदारी, 18 प्रकार की प्रतियोगिताएं

मेला संरक्षक सरयू राय ने बताया कि इस साल मेले में 18 तरह के इवेंट, 42 स्टॉल और 10,000 से अधिक बच्चे शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा है—
“कूड़ा चुनने वाले बच्चों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों तक, सभी को समान मंच देने का प्रयास हुआ है।”

राय ने इस दौरान जमशेदपुर घोषणा पत्र भी पढ़ा और आमजन को समर्पित किया।

सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द

समारोह में समाजसेवियों, निर्णायक मंडल, खेल प्रशिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
फूलों से बनी अनोखी तस्वीर कलाकार मनीता महतो ने अर्जुन मुंडा को भेंट की। चित्रकार दीपांकर कर्मकार भी मौजूद रहे।


बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता — चार ग्रुपों के विजेता घोषित

अलग-अलग वर्गों में अयंक राज, आयुष कुमार, श्रीराम दुबे और विवेक कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला।
अंश कुमार और किसलय पॉल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अंश कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर रहे।

नेतृत्व और उपस्थिति

मंच संचालन आशुतोष राय ने किया जबकि स्वागत भाषण अशोक गोयल ने और धन्यवाद ज्ञापन सुधीर सिंह ने दिया।
कार्यक्रम में चितरंजन वर्मा, विनोद सिंह, हरेंद्र पांडेय, राजीव सिंह, प्रवीण सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment