आदित्यपुर में सुबह-सुबह अग्निकांड, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 21 में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वर्गीय विमल पंडित के घर से अचानक धुआं उठता देखा गया। घर के मौजूदा निवासी सूरज प्रजापति और उनका परिवार घटना के वक्त गहरी नींद में सोया हुआ था। पड़ोसियों ने जैसे ही खिड़की से घना धुआं निकलते देखा, उन्होंने शोर मचाकर परिवार को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने शुरुआती तौर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति गंभीर होती देख मौके से आदित्यपुर थाना तथा झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या पूजा स्थल पर जलाए गए दीये से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम मामले की जांच में जुटी है।

सबसे राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर के पूजा कक्ष में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। समय पर हुई कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें