सुपर आई अस्पताल बनाने के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के निदेशक ने लोहंडा में किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

सुपर आई अस्पताल बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन व अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के निदेशक

साहिबगंज: जिले में सुपर आई हॉस्पिटल बनाने के लिए सोमवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के निदेशक प्रो. डॉ. राजवर्धन झा आजाद ने लोहंडा स्थित दीप हॉस्पिटल को सुपर आई हॉस्पिटल बनाने के लिए निरीक्षण किया। जहां इस निरीक्षण के क्रम उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान भी मौजूद थे। उधर डॉ. राजवर्धन ने बताया कि दीप हॉस्पिटल के पास समुचित जमीन है और यहां पर आई सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाने से यहां की जनता को काफी लाभ मिलेगा, फिलहाल यहां मोतियाबिंद और छोटी मोटी आंखों की बीमारी का इलाज हो रहा है जहां बाद में सुपर आई अस्पताल बन जाने से रेटिना संबंधी आंखों का हर तरह का इलाज यहां संभव हो पाएगा। वही सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि दीप हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग किया जाएगा जिससे यहां की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने प्रो. डॉ. राजवर्धन झा आजाद को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कुलदीप भगत भी मौजूद थे जहां उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि आंख संबंधी सभी तरह का इलाज यहां अच्छे अच्छे हो सके जिसका फायदा यहां की पहाड़िया आदिवासी जनता को अधिक से अधिक मिल सकें।

Leave a Comment