कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय में चोरी की जांच शुरू, केस के अनुसंधानकर्ता ने की प्रभारी प्राचार्य से मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: कोटालपोखर प्लस टू उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना की जांच करने के लिए सोमवार को कोटालपोखर थाना के अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी हेमंत कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्यालय में वायरिंग वायर और प्रैक्टिकल लेब से कीमती सामान की चोरी हुई थी, जिसकी सूचना थाना को दी गई थी। उधर इस घटना के संबंध में थाना में कांड संख्या 127/25 दर्ज की गई है और प्रशासन ने अपराधियों की छानबीन शुरू कर दी है। वही प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जहां अनुसंधान कर्ता पदाधिकारी हेमंत कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी ली। आगे उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.