बरहरवा: थाना क्षेत्र के रिसोड़ चौक स्थित एक घर से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां मृतक की पहचान बोकारो जिला के हिरला थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय राजेश मुर्मू के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र के मेहंदीडांगा गांव निवासी जमीरुल इस्लाम राजेश मुर्मू को मजदूरी कराने के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। जहां गुरुवार की रात देर हो जाने के कारण राजेश मुर्मू को रिसोड़ स्थित एक घर में ठहराया गया था। उधर सुबह जब लोगों ने राजेश को मृत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। उधर सूचना मिलते ही बरहरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। उधर स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएँ हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि राजेश की मौत सामान्य नहीं है और मामला संदिग्ध लग रहा है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।









