राजमहल उपकारा के सामने स्थित हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल: राजमहल उपकारा (मलखा बाबा) के सामने स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से बीते गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई है। जहां घटना की जानकारी दुकानदार को उस समय हुई जब दुकान के कर्मचारी शुक्रवार के सुबह 9 बजे दुकान खोलने दुकान पहुंचे। उधर घटना की जानकारी देते हुए दुकान के संचालक सौरभ गुप्ता के पिता हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि बीते गुरुवार की रात्रि लगभग 8 बजे दुकान बंद कर सभी जगह अच्छे से ताला लगा कर दुकान के कर्मचारी एवं उनका पुत्र घर चला गया। जहां शुक्रवार के सुबह जब दुकान के कर्मचारी दुकान खोलने के लिए आया तो सामने का शटर बिल्कुल सही था। वही दुकान का शटर खुलने पर पता चला की दुकान के अंदर के ग्रिल का ताला कटा हुआ था एवं ग्रील खुला था जहां से सीढ़ी के द्वारा छत तक जाया जा सकता है। आगे दुकानदार ने बताया कि दुकान से लगभग पचास हजार रुपए के सामान की चोरी हुई हैं। जहां घटना की सूचना राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी को देने पर राजमहल थाना पुलिस दुकान में पहुंच कर मामले की छानबीन की। उधर थाना प्रभारी ने बताया की राजमहल थाना द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है फिर भी घटना किस तरह हो गई इस पर गहन छानबीन की जा रही है। जहां जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा हालांकि इस मामले में राजमहल थाना प्रभारी ने बताया कि की चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी और पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी लेकिन दुकानदार के द्वारा अभी तक थाने में आवेदन नहीं देने की बात बताई गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.