गौशाला मेले में अंतर्राज्यीय दंगल का होगा आयोजन, आयोजन समिति ने शुरू की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: छठ महापर्व के समापन के अगले दिन 29 एवं 30 अक्टूबर को महादेवगंज स्थित गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां इस क्षेत्र में गौशाला मेला का अपना अलग ही महत्व है। उधर मेला आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। वही आयोजित गौशाला मेले में अंतर्राज्यीय दंगल का आयोजन होना है जहां इस दंगल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने लोगों से इस रोमांचकारी दंगल में शामिल होने का आग्रह किया है। वही भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि पहले की तुलना में अब गौशाला मेला विराट रूप में आयोजित किया जाता है जहां दो दिवसीय मेला क्षेत्र के बाहर से भी सैकड़ों व्यापारी यहां आते है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें