झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा समेत पुलिस अधीक्षक ने पत्नी संग किया छठ महापर्व, की सुख समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार से कद्दू भात से हो गई है। जहां यह छठ महापर्व सामाजिक सदभाव व एकजुटता का प्रतीक है जिसमें बिना किसी पुरोहित व वैदिक मंत्रोच्चारण के इसकी पूजा अर्चना की जाती है। उधर छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना का पूजा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा अपनी पत्नी एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के साथ अपने अपने आवास पर बड़े ही सादगी के साथ मनाया। जहां इस दौरान सभी ने झारखंड राज्य व जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना छठी मईया व भगवान भास्कर से की। उधर जिलेभर के अन्य छठ व्रतियों ने भी पूरे विधि विधान के साथ खरना का पूजा अर्चना करते हुए 36 घंटे का निर्जला उपवास पर रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें