हिंदलजुड़ी में काली पूजा के दौरान बोले झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन – “यह सीट मेरे बाबा के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने गुरुवार शाम घाटशिला प्रखंड के हिंदलजुड़ी पंचायत स्थित हिंदलजुड़ी गांव में श्री श्री काली पूजा समारोह में भाग लिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए सोमेश सोरेन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की व्यस्तता के बीच हिंदलजुड़ी आना उनके लिए आत्मिक शांति का क्षण है। यह गांव उनके दिवंगत दादा स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेहद करीब था।



उन्होंने कहा, “यह सीट मेरे बाबा के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने हिंदलजुड़ी और आसपास के गांवों के विकास के लिए जो योजना बनाई थी, उसे आगे बढ़ाना मेरा कर्तव्य है। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और विकास की यात्रा है।”

सोरेन ने ग्रामीणों से आगामी 11 नवंबर को तीर-कमान के पक्ष में मतदान कर दिवंगत रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद झामुमो के पक्ष में होगा और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, सागेन पूर्ति, विक्टर सोरेन, कालीपद गोराई और सामू टुडू सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें