मनोहरपुर में धूमधाम से मना भाई दूज, बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए की पूजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : दीपावली के समापन के साथ ही गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह और अटूट संबंध का प्रतीक पर्व भाई दूज बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

बहनों ने पूजा थाली में चावल, दूब घास, दीपक और मिठाई सजाकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह और आशीर्वाद का भावपूर्ण आदान-प्रदान किया।

ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक पूरे दिन भाई-बहन के मिलन का यह पावन पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा। परिवारों में खुशियों का वातावरण देखने को मिला और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना और मजबूत होती दिखाई दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भाई दूज का पर्व न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और एकता का संदेश भी देता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें