पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा, उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने पर रणनीति बनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला प्रभारी ने सभी प्रखण्ड प्रभारी एवं सह प्रभारियों से ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड और मंडल स्तर पर कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर एकत्रित कर फार्म जिला कार्यालय में जमा कराएं।

उपस्थित नेताओं ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड प्रभारी, मंडल अध्यक्षों और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं को जोड़ने और अभियान को धार देने का निर्देश दिया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनभावनाओं को मजबूत करेंगे और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को हर गांव तक पहुंचाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें