छठ महापर्व को लेकर झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ किया गंगा घाटों का निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व कहे जाने वाले छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न गंगा घाटों में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया। जहां इस निरीक्षण के मौके पर जेएमएम केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद एवं सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू के साथ मोटर बोट से साहिबगंज के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का विस्तार से निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की भीड़ भाड़ से असुविधा न हो, इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को सतर्क रहने एवं अतिरिक्त बल की तैनाती के निर्देश दिए। वहीं जेएमएम केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व है, इसलिए जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उधर निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली गंगा घाट, शकुंतला घाट, शोभनपुर गंगा घाट, शीतला मंदिर गंगा घाट, चानन गंगा घाट समेत अन्य गंगा घाटों की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। आगे पंकज मिश्रा ने कहा कि इस बार छठ व्रतियों को पूर्व की अपेक्षा बेहतर सुविधा और व्यवस्थाएं मिलेंगी जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-m निर्देश भी दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, सदर अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें