सुदेश महतो ने सपत्नीक सोहराय पर्व मनाया, पशुधन की पूजा की — राज्य की समृद्धि की कामना की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा महतो के साथ बुकरू, कांके स्थित आवास पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ सोहराय पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति से गोवंश की पूजा की और प्रकृति, पशुधन, नई फसल तथा पूर्वजों की परंपराओं को नमन किया।

नेहा महतो ने इस मौके पर पारंपरिक पकवान तैयार किए, जिससे घर का माहौल पर्वोत्सवमय बन गया।

श्री महतो ने झारखंडवासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख–समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, “सोहराय पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और श्रम की जीवंत पहचान है। यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति का नया प्रकाश लेकर आए।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें