मानगो जाकिरनगर में केनरा बैंक एटीएम से 2.34 लाख रुपये की ठगी, कार्ड फंसते ही उड़ गए पैसे

SHARE:

Jamshedpur : शहर के मानगो जाकिरनगर स्थित केनरा बैंक एटीएम में कार्ड फंसने के बाद ग्राहकों के खातों से ₹2.34 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना 11 अक्टूबर की शाम हुई। आरिफ इकबाल नामक ग्राहक ने बताया कि जब वे एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे, तो कार्ड मशीन में फंस गया। कुछ ही देर बाद उनके खाते से ₹2,17,000 की अनधिकृत निकासी हो गई। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर पूरी राशि वापसी की मांग की है।

दूसरी घटना 12 अक्टूबर की शाम हुई, जब मोहम्मद आमिर अंसारी उसी एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। लेन-देन के दौरान उनका कार्ड भी मशीन में फंस गया और थोड़ी देर में ही उनके खाते से ₹17,000 रुपये गायब हो गए।

दोनों पीड़ितों ने बैंक को आवेदन देकर मामले की गंभीर जांच और धन वापसी की मांग की है।

बैंक प्रबंधन ने दोनों शिकायतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और लेन-देन डेटा की जांच की जा रही है। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment