सीतारामडेरा में नदी किनारे अपराध की साजिश रचते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर नदी किनारे रविवार देर रात पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक काला पैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने कल्याण नगर के नदी किनारे छापेमारी की। सूचना थी कि कुछ युवक वहां बैठकर अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन चार बदमाशों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. किशन गगराई (19 वर्ष) – निवासी कल्याण नगर ह्यूम पाइप एरिया


2. मंगल गगराई (21 वर्ष)


3. करन मुंडारी उर्फ झंटू (25 वर्ष)


4. अभय नामता (23 वर्ष)



बरामद सामग्री:
एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन, एक काले रंग का पैड मोबाइल।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
डीएसपी (हेडक्वार्टर-1) भोला प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, एएसआई महेन्द्र सिंह और लालमणि प्रसाद प्रजापति शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस वारदात की योजना बना रहे थे और हथियार कहां से लाए गए थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें