टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू और शास्त्री जी को किया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सोमवार को यूनियन कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी अपने कर्म और आदर्शों के बल पर असाधारण व्यक्तित्व बने। उनका देशप्रेम, दृढ़ता और संकल्प ही उनकी वह पहचान है जिसका डंका आज भी पूरी दुनिया में गूंज रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें बापू और शास्त्री जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए समाज और देश में अपेक्षित बदलाव लाने की पहल करनी चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें