Jamshedpur : 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड टीम ने सुपर लीग में बिहार, चंडीगढ़, त्रिपुरा, असम, उत्तराखंड और डी.ए.ई. जैसी टीमों को हराकर प्री-क्वार्टर में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर में छत्तीसगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफलता मिली।
क्वार्टर फाइनल में झारखंड टीम ने तेलंगाना के खिलाफ कड़ी टक्कर दी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
टीम के कप्तान बिरेंदर कुमार मिश्रा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, और टीम में दो इंडिया-लेवल खिलाड़ी शामिल हैं – बिरेंदर कुमार मिश्रा और संदीप मैती।
पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन नेशनल में प्री-क्वार्टर से आगे नहीं बढ़ पाती थी। इस बार कड़ी मेहनत के बाद पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास रचा।
महिला टीम का प्रदर्शन
महिला टीम ने सुपर लीग में मध्य प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा और गुजरात को हराकर प्री-क्वार्टर में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ कड़ी टक्कर के बावजूद हार मिली। झारखंड महिला टीम की खिलाड़ी लक्ष्मी मुर्मू को बेस्ट अपकमिंग खिलाड़ी का खिताब मिला।
झारखंड बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव मज्जी रवि कुमार और संघ के सभी पदाधिकारियों ने पुरुष और महिला टीमों, कोच और मैनेजर को इतिहास रचने पर बधाई दी।
71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता टीम:
पुरुष वर्ग
1. Indian Railway
2. Tamil Nadu
3. Andhra Pradesh
4. Karnataka
महिला वर्ग
1. Tamil Nadu
2. Karnataka
3. Andhra Pradesh
4. Kerala









