92 लाख की लागत से मुक्तेश्वर धाम हरिणा का होगा कायाकल्प, पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर धाम अब आधुनिक स्वरूप लेगा। पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग से स्वीकृत 92 लाख रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य का शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

शिव सागर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इस योजना के तहत मुक्तेश्वर धाम स्थित शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। स्नान घाट, चेंजिंग रूम, चेयर-कुर्सी और पेवर्स ब्लॉक समेत कई अन्य सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल भक्तों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

“धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों का विकास हमारी प्राथमिकता” – संजीव सरदार

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने कहा मुक्तेश्वर धाम पोटका क्षेत्र का ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र है। हर साल यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। हमारे प्रयास से इस धाम का कायाकल्प हो रहा है, जिससे भक्तों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का विकास हो, ताकि पोटका की पहचान और सशक्त हो सके।”



बायो डायवर्सिटी पार्क भी बनेगा, मिलेगी और सुविधा

मुक्तेश्वर धाम परिसर के विकास के लिए विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके पूर्ण होने पर यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का अद्वितीय संगम बन जाएगा।

मुक्तेश्वर धाम परिसर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीना बाजार और पार्किंग एरिया की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी

शिलान्यास अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, ग्राम प्रधान सह पुजारी ब्रजांकन दंडपाट, सुधीर सोरेन, भागात बास्के, रजनी षांडगी, फूलचांद सरदार, रसानंद सीट, रंजू नायक, दीपांकर सीट, दीपक सरदार, भरत सरदार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें