सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, मनमोहन सिंह बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ का रविवार को एजीएम सह चुनाव उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में मनमोहन सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

अपने चयन के बाद मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके लिए वे पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – मनमोहन सिंह
वरीय उपाध्यक्ष – राजेश साहू, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सुमंत महांती, रवी शेखर सिंह
उपाध्यक्ष – सुनील कुमार सिंह, आरके वर्मा, लक्ष्मण महतो, सोचन कुमार राणा, राज बागची, अनीता बेहरा
सचिव – सिकंदर महतो
सह सचिव – गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश अमर, अमित आर. मोदक, भीष्मदेव सिंह
कोषाध्यक्ष – बिष्णु नारायण सिंह
एक्जीक्यूटिव मेंबर – कर्मु मंडल, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम टांटी, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण सरदार, गणेश चौबे, पिनाकी रंजन

प्लानिंग कमेटी चेयरमैन – अखिलेश्वर प्रसाद


चुनाव परिणाम की घोषणा और वातावरण

चुनाव परिणाम की घोषणा लाल सिंह देव द्वारा की गई। परिणाम सामने आते ही पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित समिति ने संकल्प लिया कि वे जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

इस मौके पर झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सिभेंदु दुबे और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर निशिकांत पाठक ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.