भारी बारिश में भी उमड़ा देशप्रेम, सोनारी में भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न

SHARE:

जमशेदपुर, 13 अगस्त 2025 – “तीन रंग, एक पहचान — मेरा भारत महान!” के नारे के साथ सोनारी में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया। यह यात्रा कागलनगर सेंट्रल दुर्गा पूजा मैदान से शुरू होकर कागलनगर बाजार, ऐरोड्रम बाजार, गुदड़ी बाजार, नर्स क्वार्टर होते हुए राम मंदिर अटल चौक पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रबल करने का प्रयास है।

कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद साहू समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

भारी बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे झंडों और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में सोनू ठाकुर, सुनील सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, विकास साहू, संजय मुंडा, शंकर सिंह, सरिता लाल, पूरण वर्मा, प्रदीप सिंह, नेहा साहू, कविता मुंडा, सुजीत आदित्य, रासबिहारी, मनोज मिश्रा, सुशील हेस्सा, राहुल तिवारी, दीपक नाग, काजल मुखर्जी, नितेश सिंह, अमर दास, तापस नंदी, भोला साहू, भूषण पंडित, लालू यादव, लालू सिंह, कृष्णा सिंह, रवि शर्मा, दीपक घोष समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment