सीआरपीएफ और सरायकेला पुलिस की संयुक्त तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों के बीच निकला जुलूस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditapur : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 134 बटालियन दुगनी और सरायकेला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा दुगनी कैम्प से शुरू होकर एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च के रूप में सम्पन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम बढ़ाए।

इस मौके पर सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारी राजेश कुमार ने नागरिकों से अपील की कि 11 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.