अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में दो दिवसीय प्रोजेक्ट उल्लास मिर्गी जांच शिविर, 192 मरीजों की हुई जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में 11 और 12 अगस्त को दो दिवसीय प्रोजेक्ट उल्लास मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त के आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल ने किया। इस दौरान एम्स, नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. ममता भूषण सिंह, डॉ. हेमंत तिवारी और डॉ. मयंक शर्मा ने मरीजों की जांच की। कुल 192 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया और घाटशिला के मरीज शामिल हुए। नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत पंडा के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम समन्वयक हकीम प्रधान, दिलीप कुमार, अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. सोरेन, बीपीएम मयंक कुमार सिंह सहित सहिया साथी, बीटीटी, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ और बीडीएम की टीम ने सहयोग किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.