दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने की भागीदारी, राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर रखे विचार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में देशभर के शिक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस समागम में झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, चुनौतियों तथा विकास की दिशा में चल रहे प्रयासों को विस्तार से रखा।

प्रमुख बिंदु:

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों का स्वागत करते हुए नीति-निर्माण में सहयोगात्मक भागीदारी पर जोर दिया।

राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से शिक्षा सुधारों को जमीनी स्तर पर लागू करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने झारखंड की बुनियादी शिक्षा प्रणाली, डिजिटल शिक्षा की संभावनाएं, शिक्षकों की स्थिति, वंचित वर्गों की शिक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।


इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री जगदीश भगत ने बताया कि मंत्री महोदय ने केंद्र सरकार से झारखंड के शिक्षा ढांचे को और मजबूत करने के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग का भी आग्रह किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें