झारखंड में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस मानसून में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है। अब तक घाटशिला में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश:

झींकपानी : 74.4 मिमी

जामताड़ा : 62.6 मिमी

धनबाद : 55 मिमी

दुमका : 38 मिमी

पलामू : 35.9 मिमी


मौसम विभाग ने मंगलवार को भी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को रांची का तापमान 26.8 डिग्री और गोड्डा में अधिकतम 33.2 डिग्री रहा।

Leave a Comment