पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिन पर साकची गोलचक्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 17 जुलाई।
झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक बन्ना गुप्ता के 53वें जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और राहगीरों के बीच लड्डू बांटकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता जनता के सच्चे सेवक हैं और उनके जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया।

इस अवसर पर साकची मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बन्ना गुप्ता दीर्घायु हों और इसी तरह जन-जन की सेवा करते रहें।”
उन्होंने यह भी कहा कि बन्ना गुप्ता का जीवन आम जनता के लिए समर्पित रहा है और उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और राजनीतिक समर्पण की झलक देखने को मिली।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें