पुरानी साहिबगंज में सांड के हमले से एक व्यक्ति हुआ घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी साहिबगंज निवासी स्व. शंकर प्रसाद ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर को रविवार दोपहर एक सांड ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल संजय ठाकुर ने बताया पुरानी साहिबगंज मोहल्ले में स्थित एक मिठाई की दुकान में कोल्ड ड्रिंक पीकर घर जा रहा था तभी अचानक सामने से आ रहे सांड ने जोरदार धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही घायल संजय ठाकुर के सिर पर गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें