सांप काटने से बालिका हुई मूर्छित, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़तल्ला निवासी वीरेंद्र रविदास के 6 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी को सांप के काटने से मूर्छित हो गई। जहां परिजनों ने उसे आनन फानन में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा के देखरेख में इलाज किया गया। वही मूर्छित बालिका अनु कुमारी के परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन अनु कुमारी बगल के खजूर के पेड़ के पास खजूूर चूनने गई थी तभी अचानक एक सांप ने काट लिया जिसके कारण वो मूर्छित हो गई। वही मूर्छित बालिका अनु कुमारी का सदर अस्पताल में डॉ. के देखरेख में इलाज जारी है जहां वो खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें