शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि नवाचार पर केंद्रित रही खेरवाल एजुकेशनल ट्रस्ट की विचार गोष्ठी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : खेरवाल एजुकेशनल ट्रस्ट, भगाबाँध के तत्वावधान में शनिवार को एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि नवाचार और युवा सशक्तिकरण जैसे जनहित विषयों पर गहन विमर्श हुआ।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि रहे श्री शंकर मार्डी (पूर्व महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली)। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राहुल कुमार मुर्मू (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन), श्री राकेश चंद्र मुर्मू (अध्यक्ष, जमशेदपुर मुखिया संघ) उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में विनोद टुडू (आदित्यपुर थाना), राम हरि बस्के, शोलेंद्र मुर्मू, सुना राम मांझी, किष्टो मुर्मू, भगबत मुर्मू शामिल रहे।

गोष्ठी के प्रमुख बिंदु रहे:

1. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देना।


2. कृषि नवाचार – परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का प्रयोग।


3. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता – शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता।


4. युवा सशक्तिकरण – डिजिटल शिक्षा, स्वरोजगार और नेतृत्व विकास पर बल।


5. महिला सशक्तिकरण – स्वयं सहायता समूहों, कुटीर उद्योगों के जरिए आर्थिक मजबूती।



सभी वक्ताओं ने प्रभावशाली एवं सरल भाषा में अपने विचार व्यक्त किए, जिससे ग्रामीण जनमानस को न केवल प्रेरणा मिली बल्कि जागरूकता भी बढ़ी।

गोष्ठी के अंत में सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने गांव को आदर्श ग्राम बनाएंगे – जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था होगी।

खेरवाल एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारियों – मंगल मुर्मू, अर्जुन सोरेन, बिपिन मुर्मू, रूपेण टुडू, विश्वनाथ हाँसदा, राजपति बस्के सहित आयोजन से जुड़े सभी स्वयंसेवकों को इस आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें