उप विकास आयुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में अबुआ आवास एवं बिरसा हरित ग्राम योजना का किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने शनिवार को गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत एडलबेड़ा ग्राम का दौरा कर अबुआ आवास योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के लाभ, प्रगति और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को योजनाओं के पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए।

अबुआ आवास योजना में लाभुकों को समय पर आवास निर्माण कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत चल रहे आम व मिश्रित बागवानी कार्यों को आजीविका संवर्धन का सशक्त माध्यम बताते हुए उसकी नियमित निगरानी व देखरेख करने को कहा गया।

उप विकास आयुक्त ने Geo-tagging कार्य में शिथिलता पर भी गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि जिन 30 पंचायतों ने अभी तक Geo-tagging पूरा नहीं किया है, वे सोमवार तक कार्य पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुक आवासों की प्रगति की रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने साफ कहा कि, “योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें