बाबा बैधनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 शिवभक्तों को निःशुल्क कांवर यात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : चलो बुलावा आया है, बाबा बैधनाथ ने बुलाया है” – सावन माह में एक बार फिर शिवभक्तों का जत्था गूंजते नारों के साथ बाबा धाम की ओर प्रस्थान करेगा। बाबा बैधनाथ सेवा संघ इस वर्ष 1000 कांवरियों को निशुल्क कांवर यात्रा कराएगा। 25 जुलाई को यह विशाल जत्था जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा।

साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य श्री विकास सिंह ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीयन एक जुलाई से शुरू होगा। पंजीयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 18 से 60 वर्ष की आयु के लोग ही भाग ले सकेंगे। सभी यात्रियों को फोटो व मोबाइल नंबर के साथ पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें यात्रा में हर जगह प्रवेश मिलेगा।

यात्रा में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो से शिवभक्त शामिल होंगे। जत्थे की पहचान के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जिससे भीड़ में भी कांवरियों की पहचान सुनिश्चित हो सके।

यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख ठहराव स्थानों को आरक्षित कर लिया गया है। हर ठहराव पर श्रद्धालुओं की थकान मिटाने और मनोबल ऊंचा रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में मध्यप्रदेश के रीवा से बुलाए गए कलाकार बाबा बैधनाथ की कथा की जीवंत झांकी बिहार सरकार के पर्यटन भवन (धांधी बिलारी, असरगंज) में प्रस्तुत करेंगे।

संघ के अनुसार, पूरे यात्रा के दौरान बस, धर्मशाला, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था निशुल्क रहेगी। जत्था जमशेदपुर से बस, ट्रेन और छोटी गाड़ियों के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचेगा। वहां से कांवरिए गंगाजल लेकर बाबा धाम देवघर की पैदल यात्रा करेंगे। जल अर्पण के बाद सभी कांवरिए बासुकीनाथ धाम जाकर पूजा करेंगे और फिर जमशेदपुर लौटेंगे। यात्रा कुल 8 दिनों की होगी।

पंजीयन हेतु संपर्क:

मानगो: किशोर बर्मन – 8540986994

सोनारी: कृष्णा सिंह – 7870910175, आशुतोष सिंह – 9334644378

कदमा: अरविंद महतो – 8210320937

संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह के साथ रामअवदेश चौबे, अरविंद महतो, आशुतोष सिंह, अजय लोहार, छोटे लाल सिंह, सूरज नारायण, मनोज ओझा, संदीप शर्मा, रामचन्द्र प्रसाद, विकास गुप्ता, शिव साहू, पंकज गुप्ता समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें