झारखंड सरकार पर विफलताओं का लगाया आरोपझारखंड सरकार पर विफलताओं का लगाया आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधवा: भाजपा पार्टी ने शनिवार को प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली के दौरान झारखंड सरकार पर विफलताओं का आरोप लगाया। यहां आपको बता दें कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने यह प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली निकाली। जहां इस आक्रोश रैली के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन हाय हाय, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही आक्रोश रैली की शुरुआत पूर्वी उधवा पाकीजा मोड़ से उधवा चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा, जहां रैली सभा में तब्दील हो गया। वही कार्यक्रम का नेतृत्व उधवा प्रखंड भाग संख्या 12 के वर्तमान जिला परिषद व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रताप राय और भाजपा के जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल ने किया। उधर इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्ट सरकार होश में आओ” रोजगार दो, अन्याय बंद करो” जैसे नारों से माहौल को गरमा दिया। वही सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह से विफल हैं। जहां गरीबों के लिए बनी योजनाएं केवल कागजों पर सिमट कर रह गई हैं। वही स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति बेहद खराब है और सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल ने कहा कि निकम्मी सरकार को राज्य की समस्या दिखाई नहीं देती है। जहां वृद्ध लोगों का पेंशन बंद, योजना में लूटखसोट, बेरोजगार को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम हो रही है। वही वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार आमजनता के लिए काम नहीं कर रहीं हैं। जहां अनाज की कालाबाजारी रोकने में सरकार नाकाम हो रहीं हैं। वही पीसी पगड़ी लेकर सरकार चलाने से काम नहीं चलेगी जहां सरकार नहीं बल्कि बिचौलिया सरकार चला रही है। उधर कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन बीडीओ सह सीओ को सौंपा जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और योजनाओं में पारदर्शिता की माँग की गई। उधर मांगों में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अपराध वाले थाना क्षेत्र में थानेदार को जिम्मेवार ठहराया जाए, धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब किया जाए, किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी के सुनिश्चित हो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचौलिया मुक्त हो, समय सीमा के भीतर प्रमाणपत्र बनाना सुनिश्चित किया जाए, अधिसूचित क्षेत्रों में पेसा नियमावली लागू हो, आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए, विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाय, प्रखंड के प्लस टू विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए भाषावार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अस्पतालों में दवाई, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ग्रामीण क्षेत्र के 10 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए, जर्जर सड़कों और सरकारी भवनों का मरम्मत जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाए, बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उसे राज्य से बाहर भेजना सुनिश्चित किया जाए शामिल हैं। इस मौके पर तमाल मंडल, ललन राय, नईम शेख़, सुनील प्रमाणिक, कालु घोष, पंकज घोष, नयन सरकार, कनकलता देवी, हरिबोल मंडल, हिरामन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें