अक्टूबर में होगा छठवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, झारखंडी भाषाओं के फिल्मकारों के लिए निशुल्क प्रविष्टि का अवसर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कला और संस्कृति को समर्पित एक नई पहल के साथ, झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेएनएफएफ) का छठा संस्करण इस वर्ष अक्टूबर 2025 में जमशेदपुर शहर में आयोजित होने जा रहा है। यह महोत्सव वर्ष 2018 से लगातार आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष भी अस्मा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मित्रा प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है।

संयोजकों संजय उदय सतपथी एवं राजू मित्रा ने जानकारी दी कि इस वर्ष राज्य के स्थानीय भाषाई फिल्मकारों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो एवं डॉक्यूमेंट्री जैसी विधाओं में भागीदारी हेतु निशुल्क प्रविष्टि का प्रावधान रखा गया है। इच्छुक फिल्मकार 31 जुलाई तक www.jharkhandnationalfilmfestival.com वेबसाइट पर अपनी फिल्में ऑनलाइन पंजीकृत करा सकते हैं।

महोत्सव में इस बार बॉलीवुड और झारखंड (झोलिवुड) के ख्यातनाम कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा। नागपुरी, संथाली, छाऊ, खोरठा, मुंडारी व अन्य झारखंडी भाषाओं की फिल्मों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों, लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे झारखंड की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत होगी।

अब तक मिल चुकी हैं 10 देशों से प्रविष्टियां
आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष भारत सहित 10 अंतरराष्ट्रीय देशों — मेक्सिको, कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, ब्राज़ील, आयरलैंड, इटली, जापान सहित अन्य देशों से फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जो इस महोत्सव को वैश्विक स्वरूप प्रदान कर रही हैं।

प्रमुख संरक्षक एवं सहयोगी टीम
महोत्सव के संरक्षक मंडल में भरत सिंह (मुख्य संरक्षक), सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल शामिल हैं। यूनिट हेड की जिम्मेदारी शिवांगी सिंह को सौंपी गई है। एडवाइजरी बोर्ड में डॉ. ज्योति सिंह, गगन रस्तोगी, दीपिका बनर्जी और बबली दत्ता जैसे नाम शामिल हैं।

इस कार्यक्रम की सफलता में जेएनएफएफ डायरेक्टर एवं जमशेदपुर विमेन्स यूनिवर्सिटी की मासकॉम शिक्षिका शालिनी प्रसाद के नेतृत्व में टेक्निकल टीम— उदय सतपथी, नवीन प्रधान, शिवांगी सिंह, जयश्री गोराई, राज प्रामाणिक, अमित सिंह, बबली दत्ता— का विशेष योगदान रहा है।

प्रतिष्ठित ज्यूरी की घोषणा
महोत्सव में फिल्मों का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी फिल्म निर्देशकों की एक सशक्त ज्यूरी गठित की गई है, जिसमें अनिल रामचंद्र शर्मा, अलिक रॉय, सुदीप्ता गोस्वामी, धनंजय मंडल, मानसिंह माझी, राजीव सिन्हा जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल किए गए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें