छठवें झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, दुनियाभर से मिल रही प्रविष्टियां
स्थानीय भाषाओं के फिल्मकारों के लिए निःशुल्क एंट्री, अक्टूबर में होगा आयोजन

SHARE:


जमशेदपुर, 28 जून 2025: कला और संस्कृति को समर्पित झारखंड की धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच का साक्षी बनने जा रही है। वर्ष 2018 से लगातार सफल आयोजन करते आ रहा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF) इस वर्ष अपने छठवें संस्करण के साथ एक नई ऊंचाई छूने को तैयार है। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई।

इस महोत्सव का आयोजन अस्मा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मित्रा प्रोडक्शन के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस बार महोत्सव अक्टूबर 2025 में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के फिल्म निर्माता, अभिनेता और सांस्कृतिक हस्तियों का सामूहिक संगम देखने को मिलेगा।

स्थानीय भाषाओं को मिला सम्मान, मुफ्त में कर सकेंगे प्रविष्टि

इस वर्ष खास बात यह है कि झारखंड के स्थानीय भाषाओं में कार्य कर रहे फिल्मकारों के लिए प्रविष्टि शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी www.jharkhandnationalfilmfestival.com पर जाकर अपनी फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या म्यूजिक वीडियो जमा कर सकते हैं। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

झारखंड की कला-संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

महोत्सव में नागपुरी, संथाली, खोरठा, मुंडारी, छऊ जैसी स्थानीय भाषाओं एवं विधाओं की फिल्मों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों, लोककथाओं और जनजीवन से जुड़ी कहानियों को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत कर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट किया जाएगा।

10 से अधिक देशों की फिल्मों को मिली एंट्री

इस वर्ष महोत्सव को अब तक दुनिया के 10 से अधिक देशों से फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। जिनमें मेक्सिको, कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, ब्राज़ील, आयरलैंड, इटली और जापान जैसे देश शामिल हैं। यह JNFF को एक वैश्विक पहचान प्रदान करता है।

ज्यूरी में शामिल हैं देश के प्रतिष्ठित फिल्मकार

फिल्मों के चयन और मूल्यांकन हेतु गठित ज्यूरी में शामिल हैं:

अनिल रामचंद्र शर्मा (निर्देशक)

अलिक रॉय,

सुदीप्ता गोस्वामी,

धनंजय मंडल,

मान सिंह माझी,

राजीव सिन्हा


ये सभी ज्यूरी सदस्य फिल्म जगत में अपने अनुभव और दृष्टिकोण से श्रेष्ठ फिल्मों का चयन करेंगे।

संगठन समिति और संरक्षक मंडल

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं:

मुख्य संरक्षक: भरत सिंह

संरक्षक: सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल

यूनिट हेड: शिवांगी सिंह

एडवाइजरी बोर्ड: डॉ. ज्योति सिंह, गगन रस्तोगी, दीपिका बनर्जी, बबली दत्ता


इस आयोजन की कमान संभाल रहे हैं JNFF डायरेक्टर व मासकॉम शिक्षिका शालिनी प्रसाद (जमशेदपुर विमेन्स यूनिवर्सिटी), संजय उदय सतपथी, राजू मित्रा, नविन प्रधान, जयश्री गोराई, राज प्रामाणिक, अमित सिंह व अन्य तकनीकी सहयोगी।




📌 मुख्य बिंदु:

छठवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अक्टूबर में

राज्य के स्थानीय भाषाओं के फिल्मकारों को मुफ्त प्रविष्टि

31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं एंट्री

10 से अधिक देशों से प्राप्त हुई फिल्मों की प्रविष्टियां

बॉलीवुड व झारखंडी कलाकारों का रहेगा संगम

झारखंड की लोककला और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच


Leave a Comment