भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार

SHARE:

Jamshedpur : देशभर की तरह शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर में भी भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शहर के विभिन्न मंदिरों से रथ यात्रा आरंभ हुई, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बिष्टुपुर स्थित श्रीराम मंदिर से निकली रथ यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और रथ की रस्सी खींचते हुए भगवान से आशीर्वाद लिया।

दिनेश कुमार ने इसके अलावा साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन, बाराद्वारी गांधी आश्रम और मानगो हनुमान मंदिर में आयोजित रथ यात्राओं में भी भाग लिया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से समाज के सर्वांगीण कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ अशोक सामंत, हरीश कुमार, किसलय, यश कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। रथ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आस्था से परिपूर्ण रहा।

दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सामाजिक एकता, आस्था और सेवा का प्रतीक है। इससे जुड़ना एक अध्यात्मिक अनुभव होता है, जो हर वर्ष जनमानस को जोड़ता है।”

Leave a Comment

और पढ़ें