एक्सएलआरआई जमशेदपुर और एक्सेंचर के बीच हुआ एमओयू, इंडस्ट्री और एकेडमिक समन्वय को मिलेगा नया आयाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर और वैश्विक प्रोफेशनल सेवा कंपनी एक्सेंचर के बीच एक ऐतिहासिक एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर हुए। यह साझेदारी उद्योग और शिक्षा जगत के बीच गहराते सहयोग की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

एमओयू पर हस्ताक्षर एक्सेंचर प्रतिनिधियों के एक्सएलआरआइ परिसर दौरे के दौरान किए गए। इस मौके पर एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस. जॉर्ज, प्रो. कनगराज ए., प्रो. संजय पात्रो, प्रो. सुनील सारंगी, और अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। वहीं एक्सेंचर की ओर से सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीएचआरओ लक्ष्मी चंद्रशेखरन तथा स्ट्रैटेजी एंड कंसल्टिंग ग्लोबल नेटवर्क इंडिया लीड सुरेश नंदुरु ने विशेष रूप से भाग लिया।



इस करार का उद्देश्य छात्रों को इंटर्नशिप, समर प्लेसमेंट, लाइव प्रोजेक्ट्स और पीपीओ जैसे अवसर देना, संयुक्त शोध एवं ज्ञान साझाकरण, कार्यकारी शिक्षा एवं नेतृत्व विकास, और सीएक्सओ टॉक्स व कॉन्क्लेव्स के माध्यम से थॉट लीडरशिप को बढ़ावा देना है। इस पहल का नेतृत्व प्रो. कनगराज ए. ने किया, जबकि इसे कार्यरूप देने की जिम्मेदारी रजनी रंजन (वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – प्लेसमेंट, एक्सएलआरआई) ने निभाई।

एमओयू के पश्चात टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष लीडरशिप टॉक में 1,000 से अधिक छात्रों, फैकल्टी एवं स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान लक्ष्मी चंद्रशेखरन और सुरेश नंदुरु ने “लीडरशिप इन ए डायनामिक एंड एआई-ड्रिवन वर्ल्ड” विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कंसल्टिंग उद्योग के भविष्य, और उद्देश्य-निर्देशित नेतृत्व जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की झलक दी।

यह एमओयू और संवाद दोनों ही शिक्षा और उद्योग के बीच गहरे तालमेल को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हैं, जो छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान, बल्कि व्यावहारिक नेतृत्व की तैयारी भी प्रदान करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें