तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपए मूल्य के 97 महंगे मोबाइल फोन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी व मोबाइल फोन तस्करी के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जहां गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से आईफोन, गूगल पिक्सल, सैमसंग जैसे अन्य महंगे ब्रांड के कुल 97 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। उधर इस मामले को लेकर बुधवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वही तलाशी के दौरान उसके पास से अलग अलग कंपनियों के हाई एंड स्मार्टफोन बरामद हुए। वही प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इन मोबाइलों को चोरी कर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था। उधर पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आगे राजमहल एसडीपीओ ने कहा कि यह कार्यवाही जिले में साइबर अपराध और मोबाइल फोन तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। जहां उन्होंने आम जनता से अपील किया कि यदि किसी को भी मोबाइल फोन चोरी या अवैध कारोबार से जुड़ी कोई सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें