झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का जमशेदपुर आगमन, मौलाना अंसार खान ने किया स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष  शहजादा अनवर का जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक के पूर्व प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

श्री शहजादा अनवर मंगलवार को एक निजी विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे। इस अवसर पर मौलाना अंसार खान एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मौलाना अंसार खान ने श्री अनवर को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा जन समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलनों एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि श्री दुबे जन-सरोकारों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं और कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समान भाव से सम्मान देते हैं।

इस दौरान मौलाना अंसार खान ने कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने हेतु शहजादा अनवर से मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें