सकरीगली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने कोटालपोखर डाटापाड़ा निवासी व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: रेल थाना क्षेत्र के सकरीगली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से कोटालपोखर थाना क्षेत्र के डाटापाड़ा निवासी व्यक्ति बच्चू मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां इस घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं रेलकर्मियों की मदद से घायल व्यक्ति को गया रामपुरहाट ट्रेन से साहिबगंज भेजा गया। वही साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान एवं अन्य रेलकर्मियों की मदद से उसे बेहतर इलाज हेतु फौरन 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार अंकित के देखरेख में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही घायल व्यक्ति का बायां पैर एवं बायां हाथ में गंभीर चोट लगी है। उधर रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलने के बाद जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ गैस गोदाम से उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार फौरन सदर अस्पताल पहुंचे जहां से उसे परिजन बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल के मालदा लेकर निकल गए। वही घायल के परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति बच्चू मिंज मानसिक रूप से बीमार है जिसके कारण यह घटना कैसे हुई है इसका अब तक कोई पता नहीं है। वही मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है। वही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति राजमिस्त्री का काम किया करता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें