सावधान! साइबर अपराधियों से रहें होशियार, उपायुक्त साहिबगंज के नाम पर हो रही फर्जी कॉलिंग से रहें सतर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले में इन दिनों साइबर ठगों के द्वारा नए नए तरीके अपनाकर आमलोगों के बैंक खाते में जमा पूंजी को चुना लगाते हुए उन्हें खाली कर दे रहे हैं। जहां इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला उपायुक्त हेमंत सती के नाम से कॉल करके आमलोगों को ठगने का सामने आया है। अगर यदि आपके पास भी किसी अज्ञात नंबर से कॉल आकर स्वयं को “उपायुक्त, साहिबगंज” बताकर कोई व्यक्ति आपसे जानकारी या पैसे मांगता है, तो उसकी बातों में बिल्कुल ना आएं यह एक साइबर ठगी हो सकती है। ऐसी किसी भी कॉल की पुष्टि ना करें जहां तत्काल अपने नजदीकी थाना एवं जिला नियंत्रण कक्ष को इस मामले में तुरंत जानकारी सूचित करें। जहां इस मामले को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि आमलोग सुरक्षित रहें जागरूक रहें एवं साइबर अपराध से बचें। जहां इस संदेश को अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाए एवं अफवाहों से बचें, सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें