चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्थापना समिति (सामान्य) की बैठक हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में चौकीदार पद पर नियुक्ति से संबंधित जिला स्थापना समिति (सामान्य) की बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला अंतर्गत रिक्त चौकीदार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उधर बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अब तक की गई कार्यवाही से उपायुक्त को अवगत कराया एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इस बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें