Jamshedpur उत्क्रमित उच्च विद्यालय जेम्को में ओलंपिक दिवस मनाया गया, छात्रों ने रैली निकाली और खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग

Share करें

✓ Link copy हो गया!



????जमशेदपुर, 23 जून 2025 | जेम्को आजाद बस्ती:
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आजाद बस्ती में सोमवार को ओलंपिक दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और विभिन्न खेल, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ओलंपिक मूल्यों – उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान को आत्मसात किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने ओलंपिक दिवस को टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना के विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ती है।



कार्यक्रम में राकेश कुमार, रोहित कुमार, अंजू वर्मा, करनदीप सिंह, रितु कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




???? 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें