Jamshedpur सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन, सवर्ण आयोग और भाजपा में सवर्ण मोर्चा गठन की उठाई मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 23 जून 2025:
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को जमशेदपुर में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में सौंपा गया, जिसमें सवर्ण समाज की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन और भाजपा में सवर्ण मोर्चा की स्थापना की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपते हुए त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण समाज, जो भारत का बुद्धिजीवी और राष्ट्रभक्त वर्ग है, आज दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जहां सभी वर्गों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाती है, वहीं सवर्णों को आज न तो पार्टीगत मंच मिला है और न ही संस्थागत सुरक्षा। इससे समाज में यह धारणा मजबूत हो रही है कि सत्ता में चाहे कोई भी हो, सवर्णों को उत्पीड़क बताकर घृणा का पात्र बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज ने हमेशा समरसता, समतामूलक व्यवस्था और हर वर्ग के हितों के लिए त्याग और बलिदान दिया है। आज भी यह समाज सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से देशहित में सक्रिय है। बावजूद इसके, उसके लिए कोई संवैधानिक या संगठनात्मक मंच उपलब्ध नहीं है।

ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई है कि वह साहसिक निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करें और भारतीय जनता पार्टी में सवर्ण मोर्चा की स्थापना को मंजूरी दें, जिससे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र पूर्ण रूप से साकार हो सके।

त्रिपाठी ने यह भी कहा कि सवर्ण समाज के लिए आयोग और मंच का न होना सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के गौरव को भी कमजोर कर रहा है।

इस प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:

सांवर लाल शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

बाबू बिरेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड)

श्रीमती अनिशा सिंहा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा)

श्रीमती रजनी सिंह (संयोजक, महिला मोर्चा)

रविशंकर तिवारी (प्रदेश महामंत्री)

प्रमोद कुमार उपाध्याय (जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष)

मनीष सिंह वंदन (जिलाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां)

रविकांत तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, IT सेल)

विजय कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी)
तथा अन्य सदस्यगण।





???? 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें