डीडीसी ने आवास प्रभारी सहित आवास से संबंधित पदाधिकारियों के साथ की पंचायत वार समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने शनिवार को तालझारी प्रखंड सभागार में आवास प्रभारी सहित आवास से संबंधित पदाधिकारियों के साथ जनमन एवं अबुआ आवास को लेकर पंचायत वार समीक्षा की। जहां उप विकास आयुक्त ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनमन योजना के तहत जिन लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है वैसे लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर प्रथम किस्त के अनुसार कुर्सी तक आवास निर्माण को करना सुनिश्चित करेंगे। वही अबुआ आवास योजना के तहत जिन्हें प्रथम किस्त का भुगतान होने के पश्चात भी कार्य करने में रूचि नहीं ले रहे है वैसे लाभुकों को एक और सप्ताह के अंदर कार्य को प्रारंभ कर आवास कार्य में गति लाते हुए प्रथम किस्त के अनुसार कार्य को पुर्ण करना सुनिश्चित करें। उधर जिन लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है वैसे लाभुको की 15 दिनों के अंदर आवास को पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। बताया गया कि जनमन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कुल 1,784 लाभुकों का सेंक्शन किया गया है जिसमें 1,281 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। वही 411 ऐसे लाभुक हैं जो प्रथम किस्त का राशि लेने के पश्चात आवास कार्य शुरू नहीं किए हैं। इस मौके पर बीडीओ सह सीओ राम सुमन प्रसाद, जिला आवास कोर्डिनेटर सुमित कुमार, प्रखंड आवास कोर्डिनेटर मो. इम्तियाज सहित आवास प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें