माँ कल्याणी सुजुकी शोरूम का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को दी गई 10 गाड़ियों की डिलीवरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर (मानगो): शहर में वाहन प्रेमियों के लिए एक और शानदार विकल्प जुड़ गया है। माँ कल्याणी सुजुकी शोरूम के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन मानगो चौक स्थित बृजवासी मिष्ठान के समीप संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में उद्योग और प्रशासन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

इस नए शोरूम का उद्घाटन सुजुकी कंपनी के रीजनल मैनेजर अरिजीत बनर्जी एवं प्रतिष्ठान के संस्थापक नकुल तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर एरिया मैनेजर सेल्स सुदीप्तो चक्रवर्ती, एरिया मैनेजर सर्विस प्रसून बिश्वास, डीएमएस प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं डीलर डेवलपमेंट से अजय कुमार झा भी मौजूद रहे।

ग्राहकों के बीच गाड़ियों की डिलीवरी इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं रिटायर्ड डिप्टी एसपी कमल किशोर के द्वारा की गई, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस शुभ अवसर पर DY SP CCR मनोज ठाकुर, DY SP सिटी सुनील चौधरी, DY SP ट्रैफिक नीरज पाठक, आरक्षी निरीक्षक मनोज कुमार समेत शहर की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, आरबीबी सिंह, विकाश सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, वेद प्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, दुर्गा शर्मा, अरविंद पांडेय, दशरथ चौबे, नितिन त्रिवेदी, अप्पू तिवारी, अम्बुज पांडेय एवं रामशंकर पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर 10 गाड़ियों की डिलीवरी की गई और 25 गाड़ियों की अग्रिम बुकिंग दर्ज की गई। आयोजकों ने इसे ग्राहकों के विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताया और भविष्य में उत्तम सेवा का भरोसा दिलाया।

प्रतिष्ठान के संस्थापक नकुल तिवारी ने सभी आगंतुकों और ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि माँ कल्याणी सुजुकी शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें