कोटालपोखर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया पौधारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोटालपोखर में शुक्रवार को विद्यालय की सुन्दरता बनाए रखने को लेकर बागवानी का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रंजीत साह विद्यालय समिति के साथ शामिल होकर पौधारोपण किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़ पौधा प्रकृति की सुन्दरता के साथ मानव जीवन के लिए अनमोल वरदान है। जहां हर व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ लगाना चाहिए। वही कई बार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर पेड़ पौधों को लगाया है जहां आज फिर मौका मिला तो एक पौधा माँ के नाम लगाया जा रहा है। वही हम सभी को अपने जीवन में कम से कम दो पौधा लगाना चाहिए जिसके माध्यम हमारे पर्यावरण में हरियाली आए और हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है उससे बचाव हो सके। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति सदस्य राजेश साह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा भारती ने भी पौधारोपण किया। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिसर में ग्यारह पौधें लगाए गए हैं जिसमें एक तुलसी का भी पौधा भी लगाया गया है। ये सभी पौधें बड़े होकर विद्यालय प्रांगण को सुन्दरता प्रदान करेंगे साथ ही साथ इसके माध्यम से छात्रों में पर्यावरणीय समझ विकसित होगा। इस दौरान कई छात्रों के साथ अभिभावक भी उपस्थित थें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें