भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन महामंत्री पहुंचे बरहरवा, विंध्यवासिनी मंदिर में किया वृक्षारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: बरहरवा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह गुरुवार की सुबह रांची से वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां दोनों शीर्ष नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद सभी लोगों ने माता विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी ने बरहेट के लिए प्रस्थान किया जहां पर अमर शहीद सिद्धो कान्हू के जन्म स्थली भोगनाडीह में 30 जून को हुल दिवस की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लोबीन हेंब्रम, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा सहित अन्य लोगों ने हुल दिवस को इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी बृहद रूप से मनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि पार्टी इस वर्ष हूल दिवस के अवसर पर शहीद सिद्धो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में विशेष कार्यक्रम करेगी जिसको लेकर बृहद रूप से तैयारी चल रही है। इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, सिद्धो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, कुसुमाकर तिवारी, अमित भारती, अरविंद पांडे, विक्की गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें