विश्व सिकल सेल दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत उपायुक्त हेमंत सती ने किया उद्घाटन

साहिबगंज: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय की छात्राओं को सिकल सेल एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है जिसका समय पर निदान और रोकथाम बेहद आवश्यक है। वही समाज के प्रत्येक वर्ग को इस बीमारी को लेकर संवेदनशील बनने की आवश्यकता है। वही उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके बारे में जानकारी दें।
उधर कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सिकल सेल की जांच प्रक्रिया, लक्षण और इससे बचाव की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया। आगे उन्होंने यह भी बताया कि जिले में लगातार जांच एवं जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुर्गानंद झा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, विद्यालय की वार्डेन, शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें