बरबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे से अधिक की देरी से रवाना, यात्रियों को भारी परेशानी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kolkata : हावड़ा जंक्शन से टाटानगर होते हुए बड़बिल जाने वाली 12021 बरबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस आज निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना हुई, जिससे सैकड़ों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन को सुबह 6:20 बजे रवाना होना था, लेकिन यह करीब 11:45 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंची। इसके बाद करीब 45 मिनट की प्रतीक्षा के बाद ट्रेन ने प्लेटफॉर्म छोड़ा। यानी कुल मिलाकर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 6 घंटे 20 मिनट बाद रवाना हुई।

यात्रियों में खासा रोष इस बात को लेकर भी देखने को मिला कि स्टेशन की डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर 11:45 बजे तक भी ट्रेन का आगमन समय 11:00 बजे दर्शाया जा रहा था, जिससे कई यात्री भ्रमित होते रहे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा न तो समय पर कोई स्पष्ट सूचना दी गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गईं।

स्थिति ऐसी बन गई कि समय से पहुंचने की उम्मीद छोड़ चुके कई यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट तक रद्द करवा दिए, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, सैकड़ों टिकट रद्द किए गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान संभावित है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे सूचना प्रणाली को दुरुस्त करे और ऐसी परिस्थितियों में पारदर्शिता के साथ स्थिति से अवगत कराए, ताकि वे वैकल्पिक साधनों का चुनाव कर सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें